फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   63 found corona infected including inferior engineer

भदोही में कोरोना: अवर अभियंता समेत 63 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 11 Apr 2021 03:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
63 found corona infected including inferior engineer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कालीन नगरी (भदोही जिले) में तेजी से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। रविवार को अवर अभियंता सहित 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक-एक संक्रमित जौनपुर और मिर्जापुर के शामिल हैं। 63 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस की संख्या 333 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। होली के बाद से तेजी से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुजरे पांच दिनों से 30 से लेकर 40 नए मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को आई रिपोर्ट में विकास भवन के डीआरडीए कार्यालय के अवर अभियंता सहित 63 संक्रमित मिले। इसमें डीघ के कुरमैचा में युवक, घोसिया के वार्ड सात में अधेड़, दुर्गागंज में अधेड़, मोहनपुर में युवक, भिदिउरा में युवक, भदोही में युवक, औराई में अधेड़, बरमोहनी में युवक, गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय के समीप वृद्ध, मतेथू में युवक, मोढ़ में वृद्ध, बहुता में युवक, भिखमापुर में युवक, बगही में अधेड़, केवटाही में युवक, कौड़र में अधेड़, दरवांसी, डीघ में युवक, ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में महिला समेत तीन, सूर्यभानपुर में वृद्ध और युवक, गोपीगंज नगर में चार, चकजुड़ावन में युवक, भटेवरा में युवक, जोरईं में बालक, खमरिया में बालक समेत पांच, बैंक आफ बड़ौदा की ज्ञानपुर शाखा में दो कर्मचारी, एक युवक मिर्जापुर और जौनपुर के शामिल रहे। 63 नए मरीजों में 61 जिले के शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक्टिव केस की संख्या 333 पहुंच गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन और एमबीएस भदोही में भेजा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही है। जनवरी, फरवरी और मार्च तक जहां कोरोना मरीज नाममात्र के मिल रहे थे वहीं अप्रैल में तेजी से संक्रमण ने पांव पसार लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed