{"_id":"5cb37eb6bdec2214435fd027","slug":"61555267254-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी में हुई आलिम-मौलवी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी में हुई आलिम-मौलवी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर क्षेत्र के समीप पूरेगुलाब-मेवड़ापुर स्थित मदरसा जामेतुल मदीना फैजाने मुजाहिदे मिल्लत में रविवार को आलिम-मौलवी की वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जहां कुल 72 छात्रों ने शिरकत कर परीक्षा दी। वृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा मंगलवार तक चलेगी।
दावते इस्लामी के माध्यम से संचालित उक्त मदरसे में देश के विभिन्न स्थानों से आकर 72 छात्र आलिम और मौलवी की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। प्रधानाचार्य नोमान रजा मदनी, अश्फाक मदनी, मौलाना अब्दुल रसीद, मेराज मिस्बाही, इश्तियाक मदनी आदि की कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। बताया गया कि इस मदरसे से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले छात्रों को मदरसों के साथ ही मस्जिदों मे पेश इमामत की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।