फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिक्षा से ही परिवार और समाज होगा बेहतर

शिक्षा से ही परिवार और समाज होगा बेहतर

Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा से ही परिवार और समाज होगा बेहतर
फोटो:
विज्ञापन

शिक्षा से ही परिवार और समाज होगा बेहतर
वारी में निकली रैली, औराई में नामांकन मेला
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों में अधिक प्रवेश कराने के लिए शिक्षा महकमे की ओर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को वारी न्याय पंचायत में नामांकन रैली निकाली गई तो औराई के दो स्कूलों में मेला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।

ज्ञानपुर के प्राथमिक विद्यालय वारी में रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी केडी पांडेय ने किया। जो विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करते हुए वापस एनपीआरसी वारी में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूलों में कराएं। मौके पर संकुल प्रभारी ओम नारायण दूबे, सुरेश कुमार, शिव बहादुर यादव, मर्यादा प्रसाद, विवेक, पंचमलाल, राजकुुमार, माधुरी, प्रीती, मनोज, दिलीप, विनोद, बलिराम, क्रांतिमान, उमेश, अजीत गंगासागर, मिश्रीलाल, राकेश आदि रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, लक्षमणिया न्याय पंचायत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार और अहिमनपुर में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव की निगरानी में नामांकन मेले का आयोजन किया गया। बीएसए ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज और परिवार की हालत ठीक नहीं हो सकती है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर समाज का विकास करें। इस दौरान बच्चों को किताब भी वितरित हुआ। मौके पर अनुराग शुक्ला, दिलीप शुक्ला, इम्तियाज अहमद, श्री प्रकाश मिश्र, शिवकुमार शुक्ल, मनोज शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, नीरज उपाध्याय, राजमंगल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed