{"_id":"5c854b33bdec221446317999","slug":"61552239411-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की 15 हजार कापियां जांची गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की 15 हजार कापियां जांची गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षकों का आंदोलन खत्म होते ही बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई। दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 15 हजार 66 कापियां जांची गई। दो दिनों में परीक्षकों ने 23 हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन कर लिया।
मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार सुबह 10 बजे से ही मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक चला। इस दौरान हाईस्कूल की 8770 और इंटरमीडिएट की 6296 कापियों का मूल्यांकन किया गया। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे मूल्यांकन कार्य आगे बढ़ेगा, कापियां जांचने की संख्या भी बढ़ जाएगी। उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि परीक्षक मूल्यांकन का कार्य बेहतर ढंग से कर रहे हैं। आगामी सप्ताह में मूल्यांकन कार्य करीब-करीब पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का आंदोलन खत्म होने से तेजी और बढ़ेगी।