फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम

मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम

Sun, 13 Jan 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूली वैन में 19 बच्चों के झुलसने की घटना से नाराज सशक्त समाजवादी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने रविवार को हॉस्टल चौराहे पर जाम लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख मुुवावजा और दोषी एआरटीओ, बीएसए के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई। इस बारे में एडीएम को ज्ञापन सौंप गया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
लखनों गांव के पास शनिवार को एससी कान्वेंट स्कूल वैन में गैस सिलिंडर के रिसाव से आग लग गई थी। जिसमें 19 बच्चे समेत दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर रविवार को सशक्त समाजवादी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह 11 बजे ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहे पर जाम लगा दिया। जिला प्रशासन से एआरटीओ और बीएसए को तत्काल निलंबित करने और विद्यालय संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ससपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव और भाकपा के जिला सहायक मंत्री भूलाल पाल ने आरोप लगाया की दोनों अधिकारी विद्यालय संचालकों से मिलकर उन्हें अनियमिता की छूट दे रखी है। कहा कि इन्हें तत्काल निलंबित नहीं करने पर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। घंटेभर जाम के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। घायल बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता के साथ बेहतर उपचार की मांग की। इस मौके पर रमेेश चंद्र यादव, कैलाश सरोज, शैलेश दूबे, संदीप, लालू यादव, मनोज साहनी, राहुल शर्मा, शुभ नारायण, लाल बहादुर आदि रहे।वहीं दूसरी ओर गोपीगंज में कांग्रेस की बैठक में दोषी अफसरों और प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में अनुपम अग्रवाल, बालमुकुंद, अशोक मिश्रा, दरवेश, रवि जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed