{"_id":"5bddec4dbdec2269637c236a","slug":"61541270605-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशु के हमले में घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशु के हमले में घायल अधेड़ की मौत
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। शुक्रवार की रात ज्ञानपुर रोड कुशियरां में साड़ के हमले में घायल अधेड़ की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
लालधारी यादव (52) अपनी बाइक से प्रतिष्ठान से निकल कर सड़क पर ही आए थे कि सामने छुट्टा पशु दिख गया, जिसने उन पर हमला कर दिया। घर वालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार भोगांव घाट पर कर दिया।जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के अंसनाव बाजार के जगदरी निवासी लालधारी यादव कुशियरां में एक निजी कालीन कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की रात कंपनी से छूट कर वे अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकले। उस वक्त रात के साढ़े 10 बज रहे थे। इसी बीच उनके सामने एक छुट्टा पशु आ गया। लोगों ने बताया कि पशु के हमले से चोटिल हुए ही अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े जिससे काफी चोटें आईं। बाद में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पार्वती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।