फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वच्छता के जननायक का पार्क ही बदहाल

स्वच्छता के जननायक का पार्क ही बदहाल

Mon, 29 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के जननायक का पार्क ही बदहाल
ज्ञानपुर। स्वच्छता के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पार्क ही गंदगी से बदहाल है। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसी तरह पुरानी बाजार के वार्ड 11 में शौचालय होने के बाद भी लोग खुले में शौच जाते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और आम लोगों की उदासीनता से स्वच्छता अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। ज्ञानपुर नगर के गांधी पार्क परिसर में आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कांग्रेस नेता अनुपम आनंद उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इसी तरह नगर के पुरानी बाजार के वार्ड 11 में घरों के आसपास खुले में शौच को लेकर लोगों में नाराजगी है। मोहल्ले के सुधीर पांडेय, मंगला दूबे, प्रदीप गुप्ता, लालजी गुप्ता ने कहा कि शौचालय होने के बाद भी मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच करते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने कहा कि प्रतिदिन मोहल्लों की साफ-सफाई होती है। गांधी पार्क की भी सफाई कराई जाएगी। पुरानी बाजार में अगर कोई खुले में शौच जाता है तो उसे समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed