{"_id":"5bb3c892867a557f5e02d339","slug":"61538508946-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे बाजे के साथ नगर में निकली राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे बाजे के साथ नगर में निकली राम बारात
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी में चल रहे रामलीला के तहत मंगलवार को प्रभु श्रीराम की बारात निकाली गई। रजपुरा से शाम सात बजे निकली राम बारात में भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान रास्ते भर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए गए। रजपुरा चौराहे से बारात रवाना होने के पहले ही भीड़ जमा थी। आकर्षक रथ सजाकर बारात नगर के रामलीला मैदान के लिए रवाना की गई। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु विश्वामित्र व राजा दशरथ अलग अलग रथ पर सवार थे। हनुमान बाग, आनंद नगर रेलवे क्रासिंग, लिप्पन तिराहा, होते हुए अजीमुल्लाह चौराहा पहुंचे बारात का भव्य स्वागत किया गया। यहां इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी। उन पर पुष्प वर्षा की तथा उनकी पूजा करने के बाद बारात आगे रवाना की गई, जो महादेव मंदिर होते हुए रात्रि 9.30 बजे रामलीला मैदान पहुंची। यहां विधि विधान से भगवान श्रीराम व जगत जननी जानकी के विवाह की लीला का मंचन किया गया। सुरक्षा के लिहाज से बारात के साथ पुलिस भी चल रही थी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, विपिन बरनवाल, राजेश जायसवाल, सतीश गांधी, अरविंद मोर्य, सुभाष मौर्य, करुणा शंकर दुबे, फूलचंद्र मौर्य, रमेश प्रजपति, संजय यादव, संतोष चौहान, अशोक पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन