फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धूमधाम से मनाई गई संत विवेकानंद की जयंती

धूमधाम से मनाई गई संत विवेकानंद की जयंती

Sat, 13 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई संत विवेकानंद की जयंती
गोपीगंज/लालानगर। रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद का 156वां जन्मोत्सव संत शुक्रवार को विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेराई गोपीगंज में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जीवन से संबंधित गीत और भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी जी भारत के राष्ट्रीय आदर्श हैं। विद्यार्थियों से कहा कि त्याग और सेवा में में लग जाइये। फिर देखोगे इतनी शक्ति आएगी कि तुम उसे संभाल न सकोगे। दूसरों के लिए काम करने से भीतर की शक्ति जाग उठती है। दूसरों के लिए रत्ती भर सोचने से धीरे धीरे हृदय में सिंह का बल आ जाता है। स्वामी जी ने एक सभा में लोगों से कहा हमेशा बढ़ते चलो, मरते दम तक गरीबों और पद दलितों के लिए सहानुभूति यही हमारा आदर्श वाक्य है। वीर बढ़े चलो, ईश्वर के प्रति आस्था रखो, दुखियों का दर्द समझो और ईश्वर से प्रार्थना करो। वह अवश्य मिलेंगे। हमें भारत को और पूरे संसार को जगाना है। संकट मोचन आदर्श बालिका इंटर कॉलेज दानिपट्टी के संस्थापक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि तुम तो ईश्वर की संतान हो। अमर आनंद के भागी हो। गायत्री परिवार के संगीत विभाग के नरेंद्र मिश्र जी ने धार्मिक भजनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री परिवार के प्रांत प्रचारक राधे श्याम उपाध्याय संत जी ने स्वामी जी के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। नवोदय विद्यालय की अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर विद्यार्थियों से कहा कि आज संकल्प लेना है कि भारत और भारतीयता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहना है। समारोह में राधेश्याम उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र यादव, रमाकांत गुप्ता, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सुधीर कुमार सिंह, सर्वेश नारायण शुक्ला, कृष्णानंद दुबे, मदन सिंह, मोहन तिवारी, श्रीकांत जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, विश्वनाथ, रामाशंकर पाठक मौजूद रहे। इसी तरह स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम विद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह और प्रधानाचार्य कमलाकर मिश्र में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत समेत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वामी जी के आदर्शो की झलकियां प्रस्तुत की। इस मौके पर कृपा शंकर शुक्ला, रमा शंकर शुक्ला, अशोक तिवारी, मनीष सिंह, सुषमा, खुशबू विश्वकर्मा, भारती, रेशमा आदि मौजूद रहे। मोढ़ क्षेत्र के करियाव बाजार में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस मौके पर सर्वेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, वतन दुबे, प्रेम मिश्रा, शैलश मिश्रा, संतोष मिश्रा, बनवारी सेठ, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। असी तरह चौरी इलाके के मानिकपुर स्थित श्री जीबी पंत इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलने की अपील छात्रों से की। इस मौके पर रामआसरे यादव, सतीश दुबे, अरुण पांडेय, नीलम, सुजीत राय, मिथलेश दुबे आदि लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed