फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 को भदोही आ सकते है राज्यपाल

25 को भदोही आ सकते है राज्यपाल

Thu, 19 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
25 को भदोही आ सकते है राज्यपाल
भदोही। आगामी 25 अक्टूबर को राज्यपाल राम नाइक भदोही आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल और ब्रम्हकुमारीज ईश्वरीय विश्व शांति भवन के अलावा हेलीकाप्टर उतरने हेतु हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। प्रशास उनके सुरक्षा के नजरिए से हर बिंदु पर विचार कर रहा है। जानकारी हो कि 25 अक्टूबर को राज्यपाल रजपुरा चौराहा स्थित ब्रह्मकुमारीज विश्व शांति भवन में पधारेंगे। वे भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसको देखते हुए डीएम और एसपी ने नेशनल स्कूल मैदान का निरीक्षण कर हेलीपैड के लिए चयन किया। हेलीपैड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी। वहां से अधिकारीगण ब्रह्मकुमारीज विश्व शांति भवन पहुंचे और कार्यक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल आ सकते हैं। इसकी पुष्टि शीघ्र हो सकती है। हलांकि प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि वे आएंगे। जिसकी अधिकारिक सूचना दो दिन में मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed