फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धनतेरस बाजार पर रही मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस बाजार पर रही मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस बाजार पर रही मां लक्ष्मी की कृपा
भदोही। भले ही अब तक नोटबंदी और जीएसटी का नाम लेकर लोग मंदी की बात कर रहे थे लेकिन धनतेरस पर बाजार में जो चमक दिखी उससे कहा जा सकता है कि बाजार पर मां लक्ष्मी की कृपा रही। दुपहिया बाजार हो या इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद के शोरूम ऐसा लग रहा था जैसे खरीदारी को पूरा शहर बाजार में उमड़ पड़ा हो। सभी प्रमुख मार्गों पर भीड़ से दिन भर जाम की स्थिति रही। कटरा बाजार के बर्तन बाजार और सराफा बाजार में तो दिन भर आना जाना लगा रहा। व्यापारियों ने अनुमान लगाया है कि धनतेरस पर जनपद का कारोबार 10 करोड़ के पार रहा।
विज्ञापन

धनतेरस पर मुख्य खरीदारी स्वर्णाभूषण और दुपहिया बाजार का होता रहा है। सराफा दूकानदारों ने जहां इस बार मंदी की बात स्वीकारी है तो दुपहिया बाजार की तस्वीर पहले जैसे ही रही। रजपूरा चौराहे से लेकर नेशनल इंटर कालेज तिराहे तक चार दुपहिया वाहन शोरूम में दिन भर भारी भीड़ रही। स्टेशन रोड पर भी प्रमुख शोरूम होने से भीड़ का आलम बना रहा। अगर जिले की बात करें तो हीरो, इनफिल्ड, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, बजाज आदि के 15 सौ वाहनों की बिक्री हुई। शोरूम संचालकों का अनुमान है कि बाईकों की बिक्री 9 करोड़ की हुई। होंडा शोरूम के मनोज यादव ने बताया कि बाजार कमजोर होने के बाद भी जमके खरीदारी हुई। इलेक्ट्रानिक्स दूकानों पर भी खरीदार उम़ड़ पड़े थे। एलईडी टीवी लोगों की पहली पसंद थी। शोरूम संचालक गया प्रजापति के अनुसार टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी के बाद किचन अप्लाएंस की खरीदारी खूब हुई। दिन भर शोरूम में लोग डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed