फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इंडेन गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा (दो खबरें)

इंडेन गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा (दो खबरें)

Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
इंडेन गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा (दो खबरें)
भदोही। प.दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर इण्डियन आयल विभिन्न विद्यालयों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। शुक्रवार कंपनी के नए क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने नगर के एक होटल में जनपद के समस्त गैस वितरको के साथ बैठक कर इंडेन गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने जिले भर से जुटे वितरकों की समस्याओं की भी जानकारी ली और उन्हें यह भी कहा कि उपभोक्ता हित पहले है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान करें। उन्होंने बताया कि मध्यम से लेकर अति पिछड़े और गरीब उपभोक्ताओं की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान दे रही है। ऐसे में वितरकों की जिम्मेदारी है कि वे सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करें। ईंधन गैस उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या देख कर उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी पैनी नजर रखें। प्रतिदिन 10 से 12 बजे के बीच एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करें साथ ही सुरक्षा के प्रति जागरुक करते रहें।
विज्ञापन

जन्मशति समारोह के तहत होने वाले प्रतियोगिता के लिए विद्यालयों के चयन का मानक तय करते हुए 15 सितंबर से पूर्व प्रतियोगिता आयोजन पर जोर दिया। बैठक में विनोद सोनकर, अमित मिश्र, जाबिर बाबू अंसारी, मंजरी मिश्रा, अरुण मिश्र, इंद्रेश पांडेय, श्याम नारायण यादव, जयशंकर यादव, सुधीर गौतम, भरत लाल, राजू सिंह, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed