फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   208 ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों को नोटिस

208 ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों को नोटिस

Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
208 ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों को नोटिस
ज्ञानपुर (भदोही)। पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में विकास कार्यों के लिए मिले बजट का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड न कराने पर जिले के 208 ग्राम प्रधानों और सेक्रेटरियाें को नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर चालू वित्तीय वर्ष का बजट भी रोक दिया जाएगा। इससे इन गांवों में विकास कार्यों पर असर पड़ने की गुंजाइश बन चली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पंचायत विभाग से हर वित्तीय सत्र में ग्राम सभाओं को विकास के लिए मिलने वाले बजट खर्च का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कराया जाता है। इससे गांव में कितना बजट आया, कितना खर्च हुआ और शेष बजट का विवरण ऑनलाइन हो जाता है। बजट विवरण को जिले की 353 ग्रामसभाओं के प्रधानों और सेक्रेटरियों ने मिलकर ऑनलाइन कराया। जबकि 561 ग्रामसभाओं में से शेष 208 ग्रामसभाओं के प्रधानों, सेक्रेटरियों ने बजट विवरण को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराया। गांव का मूल बजट विवरण अपलोड न होने पर विभाग की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में चतुर्थ वित्त के धन को रोक दिया गया है। साथ ही डीपीआरओ की तरफ से उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लापरवाही में प्रधान के साथ सेक्रेटरी को भी जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन


पांच करोड़ का बजट रोका गया
ज्ञानपुर। पंचायती राज विभाग से बजट विवरण वेबसाइट पर अपलोड न कराने से दो सौ आठ गांव का करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि रोकी गई है। रोका गया बजट चतुर्थ वित्त की पहली किस्त है। चतुर्थ वित्त से जिले के सभी गांव को वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रुपये का बजट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष के मिले बजट का खर्च विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराना अनिवार्य है। 208 ग्रामसभाओं का विवरण अपलोड नहीं है, इसलिए उन्हें नोटिस जारी करके चालू वित्तीय वर्ष का बजट रोक दिया गया है। - अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed