{"_id":"595e8bd44f1c1b5f1d8b458e","slug":"61499368404-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास में 70 फीसदी एससी को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास में 70 फीसदी एससी को मिलेगा प्रवेश
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक-बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों छात्रावासों में 70 फीसदी अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, शेष सीटों पर पिछड़ी जाति और सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। दोनों ही छात्रावासों में 48-48 छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश की क्षमता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह ने छात्रावास में प्रवेश के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगा है। उन्होंने बताया कि छात्रावास का आवंटन 30 मई 2018 तक के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटेलनगर में संचालित छात्रावास में बालकों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित छात्रावास में छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावास के लिए 25 किमी दूर वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं से 20 सितंबर तक आवेदन लिया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्रों को जाति, आय प्रमाणपत्र और प्रवेश रसीद की कापी जमा करनी होगी। साथ ही विद्यालय से घर की दूरी और शैक्षिक योग्यता की प्रमाणित कापी जमा करें।