{"_id":"5956ab3c4f1c1bc4378b4835","slug":"61498852156-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी हड़ताल आज से
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। हिंद मजदूर सभा से संबद्ध महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ (उप्र) का एक जुलाई से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाएं काम बंद कर धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाने के लिए आवाज बुलंद करेंगी।
आंदोलन के बावत शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला संरक्षक जय कुमार सिंह ने कहा कि इस बार हमारी लड़ाई अंत तक चलेगी। हमारी मांगो पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जब तक मांगों पर पूरा नहीं कर दिया जाता तब तक आंदोलन चलेगा। बताया कि सभी सदस्य हड़ताल के दौरान कोई कार्य नहीं करेंगे और असहयोग आंदोलन चलाएंगे।
बैठक में बताया कि 3 जुलाई को संघ की प्रदेश महामंत्री, नीलम पांडेय भदोही में होंगी। 3 जुलाई का कार्यक्रम उनके नेतृत्व में होगा। जिला मुख्यालय सरपतहां में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रेमलता सिंह, साधना मौर्या, अंजू देवी, रंजना मौर्या, गीता तिवारी, सरिता शर्मा, राजेश्वरी सिंह, रेखा देवी, डब्लू अली आदि मौजूद रहे।