फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   60 thousand run away from the shop

दुकान से 60 हजार लेकर भागे उचक्के

Wed, 23 Dec 2020 07:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
60 thousand run away from the shop
औराई। थाना क्षेत्र के भदोही-मिर्जापुर रोड स्थित बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से बाइक सवार दो उचक्के लगभग 60 हजार रुपये लेकर भाग गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

घोसिया क्षेत्र निवासी दुकानदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को दो बाइक सवार उचक्के सरिया लेने पहुंचे और मोलभाव करने लगे। सरिया की तौल करने जैसे ही वह दुकान के अंदर गए, उचक्के कैश काउंटर में रखे 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया। तहरीर देने के बाद हरकत में आई पुलिस बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दुकानदारों में नाराजगी है कि घटना के बाद पुलिस मात्र मुकदमा दर्ज करने के नाम पर 12 घंटे का समय व्यतीत कर दिया। बावजूद इसके न नकदी हाथ लग सका है न उचक्के। इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस कभी सक्रिय नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed