फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   60 Congress workers set off for Lucknow to protest at the Assembly

Bhadohi News: विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ रवाना हुए 60 कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 17 Feb 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
60 Congress workers set off for Lucknow to protest at the Assembly
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद से 60 से अधिक कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मनरेगा बचाव संग्राम के तहत मनरेगा मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए निर्धारित है। बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे तक कार्यकर्ता अपने-अपने नियंत्रण स्थलों पर एकत्रित हो गए थे। प्रशासन की संभावित रोक-टोक और पूर्व की नूरा-कुश्ती जैसी स्थितियों को देखते हुए कार्यकर्ता पहले से सजग थे। सोमवार की सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से निकलकर अलग-अलग स्थानों से प्रस्थान किया। प्रशासन की नजरों से बचते हुए कुछ कार्यकर्ता भदोही रेलवे स्टेशन से, कुछ सुरियावां से तथा कुछ जंघई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लखनऊ के लिए रवाना हुए। कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवन रेखा है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। लखनऊ जाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन, निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, सुरेश चौहान, शक्ति मिश्रा, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्र, मकोई लाल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed