फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   6.24 lakh recovery from former head and secretary of Aurangabad

औरंगाबाद के पूर्व प्रधान और सचिव से 6.24 लाख की रिकवरी

Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
6.24 lakh recovery from former head and secretary of Aurangabad
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के औरंगाबाद में विकास कार्यों में छह लाख 24 हजार की धांधली मिली है। डीएम आर्यका अखौरी ने पूर्व प्रधान और सचिव से आधी-आधी रकम की रिकवरी के लिए निर्देश दिया। सरकारी धन न जमा करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। औरंगाबाद गांव निवासी सूरज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने एक साल पूर्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाली, खड़ंजा, शौचालय, मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर एनआरएलएम के डीसी श्याजी ने पहली जांच की। इसमें अलग-अलग मदों में कुल छह लाख 24 हजार 801 रुपये की धांधली मिली। उसके बाद पंचायत चुनाव के चलते दूसरी जांच अधर में लटक गई। पंचायत चुनाव खत्म होने पर शिकायतकर्ताओं ने फिर डीएम से गुहार लगाई। उसके बाद एक्सईएन लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने दूसरी जांच की। पूर्व की जांच सही मिलने पर रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम आर्यका अखौरी ने पूर्व प्रधान राकेश कुमार से आधी रकम तीन लाख 12 हजार 350 की वसूली के लिए एसडीएम औराई और सचिव से आधी रकम वसूलने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि रिकवरी का पत्र आया है। जल्द ही सचिव से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed