फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   59 thousand copies were detected in two days

दो दिनों में जांची गईं 59 हजार कापियां

Fri, 10 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 10 Apr 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
59 thousand copies were detected in two days

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। विभिन्न मांगों काे लेकर शिक्षक संगठनों का आंदोलन के खत्म होते ही बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 31 हजार 203 कापियां जांची गई। बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिनों में शिक्षकों द्वारा 59 हजार कापियाें का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

30 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन शिक्षक संगठनों के अंादोलन के चलते न के बराबर हो रहा था। मंगलवार को शासन स्तर से शिक्षकों की मांग पूर्ण करने के बाद बुधवार से मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ी। आंदोलन खत्म होने के बाद पहले दिन 28 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की 39 टेबलों पर 16991 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। इंटरमीडिएट की 38 टेबलों पर 14212 कापियों का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरीके से मूल्यांकन कार्य चल रहा है इससे 13 अप्रैल के पूर्व ही हाईस्कूल की कापियां जांच दी जाएंगी। शिक्षक निर्धारित समय से केंद्र पर पहुंचकर कापियां जांच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed