फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   57 couples got married in mass marriage

Bhadohi News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 57 जोड़े

Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
57 couples got married in mass marriage
सीतामढ़ी। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से रविवार को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में विवाहोत्सव का आयोजन हुआ। माता सीता का आशीष लेकर 57 जोड़े एक-दूजे को हो गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर परिसर से पीत वस्त्र में सजे धजे 57 दूल्हों की बैंडबाजे के साथ बरात निकली। 10 बजे बरात कन्हैयालाल पुंज बहुउद्देश्यीय हाल में पहुंची। वहां सजी धजी दुल्हनें अपने प्रतीक्षा में बैठी थीं। घरातियों ने बारातियों का स्वागत किया। इस मौके पर नृत्य हुआ। हाल के भव्य स्टेज पर सभी जोड़ों का जयमाल हुआ। इसके पश्चात तीन बेदियों पर सभी जोड़ों को बैठाकर पं बलस्टर शुक्ल के आचार्यत्व में वैदिक रीति से विवाह कराया गया। जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ ली।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि भदोही, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जनपदों के 57 जोड़ों का विवाह हुआ। नव विवाहित जोड़ों को शादी के प्रमाण पत्र के साथ गृहस्थी के सभी जरूरी सामान, कपड़े, बर्तन, साइकिल, सिलाई मशीन, पलंग, कुकर, शृंगार के सामान, द्रव्य आदि उपहार दिए गए। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता, मधुश्री गुप्ता, सौम्य गुप्ता, मुकुंद लाल दुआ, रमेश कुमार दुआ, सरिता सेल्वन, निम्मा आनंद, पारस छाबड़ा आदि ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार प्रदान किया। प्रबंधक कैलाशचंद्र, शैलेश अग्रवाल, सोमनाथ चक्रवर्ती, आशा उपाध्याय, राजेश सिंह, सभाजीत सिंह, पंकज तिवारी, धीरेंद्र पाल आदि व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
अमेरिकी दंपत्ति ने 40 बेटियों का किया कन्यादान
सामूहिक विवाद में 40 बेटियों का कन्यादान अमेरिका से आए भारतीय मूल के दंपती ने किया। न्यूजर्सी से सीतामढ़ी पहुंचे वीरेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी पत्नी मधु गुप्ता ने उनको उपहार देकर विदा किया। पिछले साल भी इन्होंने 30 बेटियों के हाथ पीले करवाए थे। बिजनौर जिले के धामपुर के मूल निवासी वीरेंद्र गुप्ता ने 1980 में अमेरिका की न्यूक्लियर कंपनी में काम करते थे। वर्ष 1994 में रिटायर्ड हुए और वहीं की नागरिकता ले ली। उन्होंने बताया कि माता सीता की प्रेरणा से हर साल कन्यादान करने आ जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed