फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   548 teachers received appointment letter, face blossomed

548 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
548 teachers received appointment letter, face blossomed
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को 548 शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित हुआ। सभी को आवंटन पत्र देकर स्कूल भेजा गया। आवंटन पत्र मिलने पर शिक्षक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट के आदेश पर 31 हजार शिक्षकों की भर्ती हो रही है। इसमें जिले को 617 अभ्यर्थी मिले थे। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर काउंसलिंग होने के बाद पखवारे भर पूर्व प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। स्कूल आवंटन में होने वाली गड़बड़ी को देखते हुए शासन ने इस बार ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया। शनिवार को सर्वर में दिक्कत होने से दिक्कत हुई। सोमवार को सुबह से ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षक पहुंच गए। सुबह 10 बजे से ही ऑनलाइन आवंटन की प्रति शिक्षकों को देकर स्कूल भेजा गया। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो 402 पुरुष, 136 महिला और 10 दिव्यांग शिक्षकों को आवंटन पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed