फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   52 purchasing centers will open for purchasing paddy

Bhadohi News: धान खरीद के लिए खुलेंगे 52 क्रय केंद्र

Sun, 24 Sep 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
52 purchasing centers will open for purchasing paddy
ज्ञानपुर। धान की खरीद शुरू होने में भले ही अभी एक महीने से अधिक समय है, लेकिन क्रय केंद्रों के निर्धारण की कवायद शुरू हो गई है। विपनण विभाग ने अबकी बार 52 केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह संख्या 2022 से करीब 20 अधिक है। केंद्र अधिक होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में धान की मुख्यत खेती होती है। गेहूं जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में बोई जाती है तो धान 30 से 35 हजार हेक्टेयर में रोपी जाती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रो के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल अभी तैयार होने में महीने भर से अधिक समय है, जबकि खरीद भी एक नवंबर से शुरू होगी, लेकिन विपणन विभाग अभी से क्रय केंद्रों के निर्धारण में जुट गया है। विपणन विभाग के मुताबिक इस साल धान खरीद के लिए 52 केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें विपणन और सहकारिता विभाग के केंद्रों की संख्या अधिक होगी। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 52 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस साल क्रय केंद्रों की संख्या पिछले साल से 20 अधिक है। जिससे किसानों को अपने नजदीक के समितियों या क्रय केंद्रों पर बेचने में दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 और ग्रेड ए का 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने देवेंद्र सिंह ने बताया कि धान की बिकी के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त से ही आरंभ हो चुकी है। किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल फोन द्वारा इसे पूरा किया जा सकता है। किसान पंजीकरण कराते समय स्वयं का आधार कार्ड एवं खतौनी अवश्य साथ रखें। उन्होंने बताया कि अब तक 600 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed