{"_id":"3775e2073fee147b6116a360e11c2b28","slug":"52-liters-of-illicit-liquor-seized-in-raids-raw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 52 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में 52 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आबकारी विभाग की छापेमारी में सुरियावां थानाक्षेत्र के अभियां स्थित ईट भट्ठे से 52 लीटर अवैैध शराब बरामद किया गया।
टीम ने 10 कुंतल तैयार लहन और उपकरण को नष्ट करने के साथ ही वहां शराब बनाने वाली चार भट्ठियों को नष्ट किया। कारोबार में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंचायत चुनाव में सरकारी दूकानों को मतदान से 48 घंटे पूर्व ही बंद कर दिया जाता है। दो चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद अब तीसरे चरण में पांच दिसंबर को ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लाक में मतदान होना है।
जिन ब्लाकों में मतदान नजदीक आ रहा है वहां शराब की डिमांड बढ़ जाती है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आबकारी अधिकारी राम सजीवन के नेतृत्व में सुरियावां थाने की पुलिस ने अभियां स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी की।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान भट्ठे से 52 लीटर अवैध कच्ची शराब, 10 कुंतल तैयार लहन और शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ। छापेमारी टीम ने उपकरण, लहन और चार भटिश्ठयों को नष्ट कर दिया।
शराब के कारोबार में संलिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक रामधनी वर्मा, उपेंद्र कुमार शुक्ला सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।