{"_id":"5cd4725fbdec22072f09f764","slug":"51557426783-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का अनुपालन न करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी कि अविलंब आपराधिक मामलों का विवरण प्रकाशित न कराने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं खर्च करने के मामले में गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र सबसे ऊपर हैं।
भदोही सीट से चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों को एक, पांच और नौ मई को खर्च का ब्योरा देना था। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी की ओर से खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से ब्योरा नहीं दिया गया। गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा अब तक 36 लाख 86 हजार जबकि भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 34 लाख 88 हजार खर्च कर चुके हैं। पांच मई तक रमाकांत यादव 16 लाख से अधिक खर्च कर चुके थे। निर्दल और छोटे दल के प्रत्याशी 50 हजार से लेकर दो लाख तक ही खर्च कर सके हैं। आयोग के नियमों के मुताबिक प्रत्याशी को 70 लाख से अधिक खर्च नहीं करना है। वहीं दूसरी ओर नामांकन के बाद आयोग के निर्देश के क्रम में आपराधिक मामलों का विवरण समाचार पत्रों में प्रकाशित न कराने पर रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि अन्य प्रत्याशियों ने भी आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा जिले के सर्वाधिक प्रसार संख्या वाले अखबारों में नहीं दिया। कम प्रसार संख्या वाले अखबारों में दिया।