{"_id":"5c854a66bdec2214666d6d07","slug":"51552239206-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरवाए पोस्टर बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरवाए पोस्टर बैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता रविवार शाम से लागू हो गई। इसके साथ ही तहसील प्रशासन ने नगर के सार्वजनिक खंभों, दीवारों पर लगे पोस्टर बैनर उतरवाने के लिए सख्त आदेश दिए। उपजिलाधिकारी ने खुद देर शाम तक चुनावी, राजनीतिक होर्डिंग व पोस्टर उतरवाए। उन्होंने चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू करने में राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा।
चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तिथियां घोषित होते ही एसडीएम रमेश कुमार ने सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर होडिंग हटवाने के निर्देश जारी किए। इस क्रम में भदोही नगर पालिका अध िकारियों को नगर क्षेत्र, तहसीलदार भगवान दास को नई बाजार क्षेत्र, नायब तहसीलदार को सुरियावां क्षेत्र में पोस्टर होर्डिंग हटवाने के लिए लगाया। एसडीएम ने खुद ही शाम तहसील से चल कर रजपूरा चौराहा, औराई रोड की ओर खुद दर्जनों पोस्टर बैनर उतरवाए।
एसडीएम ने इसमें राजनैतिक दलों से सहयोग मांगा। कहा कि अब चुनाव आयोग की निर्देशिका के तहत ही पोस्टर आदि लगाए जा सकेंगे। कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन होगा। दिशा निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार को दिन भर अभियान चलाकर पोस्टर होर्डिंग उतरवाने के निर्देश पालिका, नगर पंचायत और तहसील कर्मचारियों को दिया। आज की कार्रवाई में घनश्याम वर्मा, रमा गिरी, सिद्धनाथ, रामसजीवन, वारिस अली आदि थे।