{"_id":"5c719a73bdec224bd41e345c","slug":"51550948979-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से समस्या समाधान विषयक शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से समस्या समाधान विषयक शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। बीके राजयोगी सूरज भाई ने कहा कि जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए आवश्यक है कि अपने साथ घटित घटनाओं को अंतर्मन से स्वीकार करें। यदि आत्मिक स्थिति मजबूत हो तो कोई भी परिस्थिति या समस्या विचलित नहीं कर सकती। वे शनिवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में योग से समस्या समाधान विषयक शिविर में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भौतिकता की चकाचौंध ने मनुष्य का मन दूषित कर दिया है। उन्हीं साधनों में वह सुख और शांति की तलाश कर रहा है, जबकि सुख और शांति का श्रोत परमात्मा है। उसकी याद में बैठने से स्वत: सुख और शांति की अनुभूति होती है। हमारी मुख्य समस्या नकारात्मक सोच है। सुबह आंख खुलते ही यदि परमात्मा को याद करें और मन को सकारात्मक विचारों से भरें तो दिन अच्छा बीतेगा।
विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम काल होता है। यही समय भविष्य बनाने वाला होता है। मोबाइल, फेसबुक, वाट्सअप ने हमारे मन की शक्ति को समाप्त कर दिया है। इसलिए भविष्य संवारने के लिए समय से सोएं और समय से जगें और आवश्यक निंद्रा लें। बताया कि प्रात: 4 बजे पढ़ाई करने का अधिक लाभ है। अगले दिन के संकल्पों को रात्रि में संकल्प करें तो लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सेवाकेंद्र की संचालक बीके विजयलक्ष्मी ने कहा कि राजयोग का अभ्यास हमारे मन की शक्ति बढ़ाता है। हमें प्रतिदिन 30 मिनट समय निकालकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। इसके पूर्व राजयोगी बीके सूरज भाई जी ने सुबह 3.30 से 4.45 का योग कराया। जिसमे सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, अब्दुल हादी, पीसी जायसवाल, सचिन त्रिपाठी, जेएस जैन, सर्वेश पाल, हौसिला पाठक, संजय बरनवाल, विनय कपूर, रेनू चौधरी, रजनी बरनवाल, मीरा बरनवाल, फन्नू जी हर्ष, विमल बरनवाल, सुधा बरनवाल, प्रमोद बरनवाल आदि मौजूद रहे।