{"_id":"5c7196ddbdec227cde52fbbf","slug":"51550948061-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कांफ्रेंस में शालिनी को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कांफ्रेंस में शालिनी को गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ के आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं रिसर्च सेंटर में डिजिटल मेडिसिन को लेकर आयोजित दो दिवसीय कांफ्रेस में भदोही नगर के दरोपुर की शालिनी ने प्रदेश भर से आए मेडिकल छात्र-छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उसकी सफलता से परिवार वाले गदगद हैं। इससे पहले उसे बीएचयू से तीसरा स्थान मिल चुका है।
दरोपुर निवासी रतन यादव की बेटी शालिनी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी जिले में टॉप टेन में स्थान बनाया था। वर्तमान में वह लखनऊ के डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट से बीफार्मा कर रही हैं। दो दिवसीय कांफ्रेस में प्रदेश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था, जिसमें शालिनी ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन