{"_id":"5c6064cdbdec22737b7b8557","slug":"51549821133-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 कमल पुष्पों से हुई कात्यायनी स्वरूप की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 कमल पुष्पों से हुई कात्यायनी स्वरूप की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौलापुर। गुप्त नवरात्र में डीघ विकास खंड के धनापुर स्थित ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के आवास पर चल रहे सहस्रचंडी यज्ञ में रविवार को 1100 कमल पुष्पों से देवी के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान यज्ञ में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और बिहार शिवहर के अपर सत्र न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ पाठक ने परिक्रमा कर पुण्य कमाया।
प्रयागराज से आए आचार्य पं. वेद प्रकाश शास्त्री ने कहा कि कलियुग में माता चंडी और गणेश की पूजा-आराधना से मनोवांछित फल मिलता है। यज्ञ से क्षेत्र में सुख शांति आएगी। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही यज्ञ परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। सांसद और एडीजे शिवहर ने भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ की परिक्रमा की। विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र दूबे, धर्मराज सिंह, जगदंबा शुक्ला, ब्रह़्मजीत शुक्ला, वंशीधर गुप्ता आदि मौजूद रहे।