फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क सुरक्षा सप्ताह

सड़क सुरक्षा सप्ताह

Wed, 06 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए सजग करने के मकसद से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो पा रहा। जिम्मेदार विभाग जहां लोगों से सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन नहीं करवा पा रहा है, वहीं विभाग के नुमाइंदे खुद भी यातायात नियमों को ठेंगे पर रखकर चल रहे हैं।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी यातायात नियमों की खुलेआम अनदेेखी की जा रही है। इसमें जिन्हें यातातयात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह भी इसे तोड़ते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। जिससे इस बार भी सड़क सुरक्षा सप्ताह महज खाना पूर्ति तक सिमटता दिख रहा है। मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर जहां लोग बिना हेलमेट के तीन सवारियां लादकर बाइक पर फर्राटा भरते दिखे, वहीं कई पुलिस के जवान भी बाइक असुरक्षित ढंग से चलाते दिखे। इससे इस बार भी सड़क सुरक्षा सप्ताह भी महज खाना पूर्ति तक सिमटता जा रहा है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि हर हाल में सभी को यातायात सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करना है। वरना पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल स्कूली बच्चों ने लोगों को सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग में डीएम और एसपी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया था। दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। मंगलवार को उपसंभागीय परिवहन विभाग कार्यालय पर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी एंव स्काउट और मॉडर्न इंग्लिस स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा स्लोगन लिखे टी-शर्ट पहनकर जागरूकता रैली निकाली। रैली क्षेत्र भ्रमण करने के बाद जोरई स्थित माडर्न इंग्लिस मीडिएम प्राइमरी स्कूल में समाप्त हुई। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed