{"_id":"5c5887edbdec221a37668841","slug":"51549305837-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय से संकुल भवन भेजे गए छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय से संकुल भवन भेजे गए छुट्टा पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। औराई विकास खंड के भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय में पशुओं के बंधे होने की जानकारी पर सोमवार को पशु चिकित्सक और बीडीओ ने निरीक्षण किया। विद्यालय में बंधे छुट्टा पशुओं को संकुल भवन में पहुंचवाया। जिसके चारा पानी की व्यवस्था ग्राम प्रधान को सौंपी गई है।
छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान किसान इन दिनों पशुओं को पकड़कर स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में बांध रहे हैं। जिससे बच्चों का पठन पाठन बाधित हो रहा है। सोमवार को औराई विकास खंड के भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टा पशु बंधे होने की सूचना पर पशु चिकित्सक सुरेंद्र सिंह और बीडीओ श्यामजी ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पशु बंधे होने पर गांव वालों की मदद से उन्होंने पशुओं कोक संकुल भवन पहुंचवाया। जिसके चारे पानी की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी गई है। उन्होंने बताया की संकुल भवन से कुछ दिनों बाद सभी पशुओं को औराई चीनी मील में बने अस्थाई गौशाला भेजा जाएगा।