फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कौम की बेहतरी के लिए शिक्षित हो समाज

कौम की बेहतरी के लिए शिक्षित हो समाज

Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कौम की बेहतरी के लिए शिक्षित हो समाज
भदोही। कौम की बेहतरी के लिए सबको शिक्षा से जोड़ना होगा। आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता शिक्षा ही है। मां-बाप कौम के बच्चों को स्कूल भेजें और जहां तक हो सके उन्हें पढ़ाने में कोई कसर न छोड़ें। ये बातें बीती रात मोहल्ला गौरियाना में हुए जश्ने गौसुलवरा कांफ्रेंस में मौ. गुलाम रसूल बलियावी ने कहीं।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि दुनियां तरक्की के राह पर है। हमारा मुल्क भी हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। सामाजिक सरोकार बदल रहे हैं। आज शिक्षा की उपयोगिता बढ़ गई है। अपने समाज के अधिसंख्य लोग शिक्षित होकर ऊंचे ओहदों पर हैं। ऐसे में यदि अपने पेट काटकर भी बच्चों को पढ़ाना पड़े तो पढ़ाना चाहिए। कांफ्रेंस में यह भी समझाया गया कि पढ़ने से मुराद यह नहीं है कि लोग अपने दीन की पढ़ाई छोड़ दें। रोजा, नमाज, जकात इस्लाम का अहम स्तंभ है। उन्हें पूरा करना भी हमारी अहम जिम्मेदारी है। कहा कि इतना कर अगर हमने अल्लाह को राजी कर लिया तो समझो बेड़ा पार हो गया।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि गौसे आजम न सिर्फ अल्लाह के महबूब बंदे बने बल्कि उन्हें वलियों के सरदार का मर्तबा है। उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज, निजामुद्दीन औलिया, हजरत वारिस पाक जैसी हस्तियों का भी हवाला दिया। कहा ये लोग कि ईमानदारी, सच्चाई और इबादत के बल पर अल्लाह के बेहद करीबियों में शुमार हो गए। कांफ्रेंस में नमाज कायम करने पर जोर दिया गया। हजरत अल्लामा सैयद इकबाल हसन हसनी और ऐनुल बशर ने भी सैयदना गौस पाक पर रोशनी डाली। आगाज कुरआन की तिलावत से हुआ। शायर सैय्यद सदफ सईद, शाहिद रजा, मो.नजीर आदि ने नाते पाक का नजराना पेश किया। सदारत मौ.फैसल अशरफी ने निजामत कारी आलम ने किया। हाफिज अशफाक, हाफिज तबरेज, हाफिज अनस, जहीर खां, मेराज खां, सैयद शम्स, महमूद खां, जुनेद खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed