फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को सात घंटे बनाया बंधक

ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को सात घंटे बनाया बंधक

Tue, 01 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को सात घंटे बनाया बंधक

विज्ञापन
बाबूसराय। औराई विकास खंड के रतना गांव में मंगलवार को पूर्ित निरीक्षक औराई अमरेश भटनाकर को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अंत्योदय कार्ड में नाम कटने और अनाज वितरण सही न होने को लेकर ग्रामीण नाराज दिखे। शाम छह बजे औराई पुलिस के समझाने पर करीब सात घंटे बाद पूर्ति निरीक्षक को ग्रामीणों ने जाने दिया। इसको लेकर पूर्ति महकमे में खलबली मची रही।

सोमवार की रात में पूर्ति निरीक्षक अमरेश भटनाकर ने बाबूसराय की एक आटा मिल से अस्सी बोरी सरकारी अनाज बरामद किया था। रात का समय होने के कारण उन्होंने रतना गांव के प्रधान के यहां उसे रखवा दिया था। मंगलवार को उस अनाज को सीज करने की कार्रवाई करने के लिए गए थे। उसी दौरान ग्रामीण अंत्योदय कार्ड से नाम काटने और उक्त अनाज को गांव का बताते हुए पूर्ति निरीक्षक का घेराव कर लिया। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को गांव में ही बैठाए रखा। इसकी खबर लगते ही पूर्तृ िकार्यालय में खलबली मच गई। विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। शाम को छह बजे सीओ औराई रामकरन के समझाने पर पूर्ति निरीक्षक वहां से जाने दिया। इसको लेकर गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही। औराई एसडीएम कविता मीना ने बंधक बनाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि वहां राशन वितरण की समस्या को लेकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस भेजी गई। बाद में आपूर्ति निरीक्षक सकुशल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed