{"_id":"5c168a94bdec2253a95a0141","slug":"51544981140-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने से चोक होने लगी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने से चोक होने लगी नालियां
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर की नालियों की समय-समय पर सफाई न होने से चोक होने लगी हैं। इससे घरों से निकलने वाले पानी के ओवरफ्लो होने की आशंका बढ़ गई है। ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग, पुरानी कलेक्ट्रेट से होते हुए ज्ञानपुर देहाती और पुरानी बाजार की नालियों की कई माह से साफ-सफाई नहीं की गई। बारिश से पूर्व मई-जून में नालियों को साफ तो किया गया था, लेकिन मिट्टी न हटने से वह नाली में ही गिर गई। इसके अलावा सड़कों से गिरने वाली गंदगी से भी नालियां पट चुकी हैं। नगर पंचायत की ओर से सफाई न होने से लोगों में नाराजगी है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने कहा कि नालियों को साफ कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही सभी नालियों की सफाई होगी।