फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 15 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का डंडा चला। ज्ञानपुर उप जिलाधिकारी की अगुवाई में ज्ञानपुर नगर तिराहे से शीतल पाल तिराहे तक पुलिस ने बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानों और ठेले-खोमचे वालों को हटा दिया। इसके अलावा राजा पार्क और पुरानी तहसील रोड पर भी पुलिस-प्रशासन ने अभियान चलाया। इसके चलते अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। टीम के तेवर देखकर तमाम अतिक्रमणकारी खुद ही डेरा-डंडा उतारने लगे।
काशी नरेश की कर्मस्थली ज्ञानपुर का नगरीय इलाका भीषण अतिक्रमण की चपेट में है। ज्ञानपुर-भदोही मुख्य मार्ग के अलावा कोतवाली रोड और जिला मुख्यालय रोड पर अस्थायी दुकानदार और ठेले-खोमचे वालों की सड़क के ऊपर तक सजी दुकानों के चलते आए दिन नगर में जाम लगता है। हरिहरनाथ मंदिर के समीप मुख्य मार्ग, राजा पार्क, दीवानी न्यायालय गेट के समीप और पुरानी तहसील रोड अतिक्रमण के चलते सिकुड़ गए हैं। अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और जाम के चलते दिन में 11 बजे से चार बजे तक इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को देखते शनिवार को पुलिस-प्रशासन की तंद्रा टूटी। उप जिलाधिकारी अमृता सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर निकल गए और शीतल पाल तिराहे से लेकर नगर के मुख्य तिराहे तक 50 से अधिक अतिक्रमण हटवाए। पुलिस टीम को देखकर तमाम अस्थायी दुकानदार जहां अपना डेरा-डंडा उखाड़कर भाग खड़े हुए, वहीं तमाम दुकानदार बाहर निकले अपने अतिक्रमण को खुद ही हटाने लगे। अधिकारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे सड़कें साफ हो गईं।
विज्ञापन


ज्ञानपुर। राजा पार्क के सामने से ज्ञानपुर-भदोही रोड को मुख्यालय मार्ग को जोड़ने वाली गोयल गली भारी अतिक्रमण की चपेट में है। बाजार के लिहाज से अति व्यस्त इस गली में दिन के समय चलना बेहद कठिन हो जाता है। गली में दोनों तरफ बन चुके स्थायी और अस्थायी निर्माणों के चलते पहले ही सकरी हो चुकी इस गली में आगे तक सजी दुकानें और वाहनों की पार्किंग यातायात को सांसत में डाल देती है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। शनिवार को बाइक पर पीछे बैठी एक विवाहिता संकरी गली में दुकान के सामने खड़ी अन्य बाइक में साड़ी फंस जाने के कारण चलती बाइक से गिर गई। इस गली में अतिक्रमण के कारण समस्या काफी बढ़ चुकी है, लेकिन प्रशासन जानबूझ कर अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञानपुर। शनिवार को उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लगभग एक घंटे बाद ही कई स्थानों पर फिर अस्थायी दुकानें लग गईं। हरिहरनाथ मंदिर, राजा पार्क और शीतल पाल तिराहे के समीप कई अस्थायी दुकानें सजने लगीं। इससे लोगों में चर्चा आम हो गई कि देखना दिलचस्प होगा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान का असर कितना देर तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed