{"_id":"5bf1a8eabdec22698e6ec3f9","slug":"51542564074-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल नगर इकाई की श्री महादेव मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में कानून बनाकर श्रीराम मंदिर निर्माण करने से सरकार से मांग की गई। इसके सााि ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। 24 नवंबर को प्रस्तावित अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
जिला प्रभारी संतोष दुबे ने कहा कि हम सबको यह देखना है कि श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत कितनी साफ है। क्योंकि यह सरकार हमारे आपके बूते पर तो बनी, लेकिन वह भी हिंदुओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भूला बैठी। कहा कि विडंबना है कि हमारी भावनाओं को दरकिनार कर तीन तलाक जैसे कानून में समय गंवाया। कहा कि यदि केंद्र सरकार हिंदुओं की आस्था के अनुरूप अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं कराती तो भाजपा को विनाश से कोई नहीं बचा सकता। कहा जो लोग सत्ता पाकर हिंदुओं को मूर्ख बनाना चाहते हैं वे जान लें कि हिंदू मूर्ख नहीं है।
बैठक में भदोही नगर संगठन का विस्तार किया गया। कौशल किशोर श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, पंधारी चौहान नगर सहमंत्री, विशाल सेठ राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष, विनय बरनवाल व्यापार परिषद का अध्यक्ष, गिरीश सेठ उपाध्यक्ष बनाए गए। अध्यक्षता प्रदीप कुमार साहू ने एवं संचालन ओम सिंह ने किया। संजय जी, पंचमराम जायसवाल, कौशलेश गुप्ता, रामबालक साहू, अशोक श्रीवास्तव, धर्मराज बिंद, विष्णु साहू, दीपक बजरंगी, राहुल केशरी, सौरभ केशरी मौजूद रहे।