{"_id":"5bd35241bdec2269b444542a","slug":"51540575809-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ समीक्षा बैठक
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मतदाता पुनरीक्षण कार्य अब अंतिम दौर में है। प्रशासन इसको लेकर गंभीर है। शुक्रवार को तहसील सभागार में बीएलओ संग हुई बैठक में उन्हें 30 अक्तूबर तक हर हाल में कार्य निपटाकर प्रशासन को सौंपने का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक में कहा कि उदासीनता बरतने वाले बीएलओ के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अलग- अलग तिथियों में बूथों पर ं कैंप आयोजन के साथ ही डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही ीहै। इस कार्य में भदोही विधान सभा क्षेत्र में 476 बीएलओ को काम पर लगाया गया है। पुनरीक्षण कार्य 30 अक्तूबर तक चलेगा। तहसीलदार रामजी ने कहा कि 30 तक हर हाल में काम पूरा करना है। इसके लिए 28 अक्तूबर को बीएलओ बूथों पर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे बैठक में समस्त बीएलओ को अल्टीमेटम दिया गया और हर हाल में काम पूरा करें। तहसीलदार ने बताया कि कई बीएलओ के कार्य संतोषजनक नहीं है, उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन