{"_id":"5a590d014f1c1bea408b478e","slug":"51515785473-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपड़न अधिरी ने किया निरीक्षण, मिली खामियांकश्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपड़न अधिरी ने किया निरीक्षण, मिली खामियांकश्यास
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने शुक्रवार को खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र जंगीगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी विनय चंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुल 324 कृषकों से 13865 क्विंटल धान क्रय किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र पर देय सरकारी चावल 90303 क्विंटल के मुकाबले मात्र 1350 क्विंटल चावल प्राप्ति पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि चावल रिकवरी में तेजी लाएं। साथ ही धान खरीद में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। जिले में धान खरीद का लक्ष्य 53900 एमटी निर्धारित किया गया है। अब तक लक्ष्य के मुकाबले 28335.41 एमटी ही धान की खरीद की जा सकी है, जो लक्ष्य का 52.570 फीसदी है। अब तक 4246 किसानों का धान खरीदा गया है। धान की खरीद एक अक्टूबर से 20 क्रय केंद्रों पर हो रही है, जो 28 फरवरी तक होगी। सरकार और अधिकारियों की कड़ाई के चलते धान खरीद का आधा लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिकारी जोर लगाए हुए हैं। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि खाद्य विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले अब तक 95 फीसदी खरीद की है। भारतीय खाद्य निगम ने लक्ष्य के मुकाबले 85 फीसदी खरीद की है। कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ, शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड धीमी गति से धान की खरीद कर रही है। इससे लक्ष्य पूरा होने में मुश्किल हुई है।
विज्ञापन