{"_id":"a9096cca467d546fed663177073147fc","slug":"51-quintals-of-rice-27-quintals-of-sugar-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 क्विंटल चावल, 27 क्विंटल चीनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 क्विंटल चावल, 27 क्विंटल चीनी बरामद
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थानाक्षेत्र के कंसापुर स्थित गोदाम से सोमवार को कोटे का 79 कुंतल राशन बरामद किया गया। इसमें 51.5 कुंतल चावल और 27.5 कुंतल चीनी शामिल है। रविवार को डीएम के निर्देश पर की गई छापेमारी में आरोपी मौके से भाग गया था। इसको देखते हुए गोदाम को सील कर वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी। सोमवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ राजकुमार सिंह ने पहुंचकर गोदाम को खुलवाया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सोमवार को गोदाम खुलने के बाद उसमें भारी मात्रा में अनाज रखा मिला। कोटे की दूकान से खरीदा गया 51.5 कुंतल चावल और 27.5 कुंतल चीनी बरामद की गई। बरामद चावल और चीनी की सरकारी कीमत लगभग 70 हजार और बाजार की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। अफसरों ने गोदाम से मिले अनाज को एफसीआई गोदाम समधा भेज दिया। इसके अलावा किसानों और अन्य स्थानों से खरीद कर गोदाम रखा गया 15 कुंतल दाल, 21 कुंतल चावल और 243 कुंतल धान भी मिला। अफसरों ने इस अनाज को जांच के लिए मंडी समिति के अधिकारियों को सौंप दिया। पूर्ति निरीक्षक रुचि मिश्रा की तहरीर पर आरोपी राम विलास गुप्ता उर्फ सिकंदर सेठ और उसके बेटे के खिलाफ औराई थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। रविवार को महराजगंज के दो गोदामों पर छापेमारी की गई थी। एक गोदाम से 215 बोरी कोटे का अनाज बरामद किया गया था, जिसे एफसीआई गोदाम भेज दिया गया था। अफसरों ने गोदाम को सील कर वहां पर आधा दर्जन सिपाहियों को तैनात कर दिया था। कार्रवाई के दौरान डीएसओ संतोष निरंजन, सीओ औराई राजकुमार यादव, एसओ सीताराम यादव मौजूद रहे।