फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5000 students applied for cancellation

5000 छात्रों का आवेदन निरस्त

Fri, 04 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 04 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत फीस वापसी का सपना संजोए पांच हजार छात्र-छात्राओं के उम्मीदों को झटका लग गया है। शुल्क प्रतिपूर्ति के 35 हजार आवेदनों में खामियों के चलते पांच हजार से अधिक आवेदन निरस्त हो गया है। समाज कल्याण विभाग पांच नवंबर तक आवेदन का फाइनल रिपोर्ट लगाएगा। 
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के दौरान शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत सरकार फीस को वापस करती है। एक, दो और तीन सत्रों की कक्षाओं में हर साल आवेदन के बाद जांच होने पर छात्र-छात्राओं के खाते में फीस वापस आ जाता है। जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राओं को हार्डकापी संस्थान को देना होता है। जिले में वर्ष 2016-17 में पूर्वदशम और दशमोत्तर की कक्षाओं में सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित वर्ग के करीब 35 हजार 854 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। तकनीकी खामियों के चलते 35 हजार 854 आवेदन में 5225 छात्र-छात्राओं का आवेदन निरस्त हो गया। ओबीसी वर्ग के हाईस्कूल में 7668 आवेदन में 6292, इंटरमीडिएट में 7714 में 6608, स्नातक में 8642 आवेदन में 7499 सही मिले। इसी तरह सामान्य वर्ग के इंटरमीडिएट में 2240 में 1919,स्नातक के 4362 में 3868, एससी के इंटरमीडिएट में 3141 में 2618 और स्नातक के 2086 में 1826 आवेदन सही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed