{"_id":"6775898abcf10c25dd020cbf","slug":"50-thousand-devotees-reached-religious-tourist-destination-sitamarhi-on-new-year-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120775-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नए साल पर धार्मिक पर्यटनस्थली सीतामढ़ी पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नए साल पर धार्मिक पर्यटनस्थली सीतामढ़ी पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। जिले के विभिन्न होटलों और लॉन में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। वहीं सुबह होते ही लोग दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचे और ईश्वर से नए साल के मंगलमय होने की कामना की। जिले की प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी नव वर्ष के जश्न में डूबी रही। दयावती पुंज ट्रस्ट के अनुसार पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में 50 हजार लोग नया साल मनाने पहुंचे। वहीं जिले के विभिन्न मंदिरों में करीब 65 हजार लोगों ने दर्शन-पूजन किए।
कालीन नगरी भदोही में बुधवार को सुबह से ही नए साल की खुमारी चढ़ी रही। घर के बड़े-बुजुर्ग जहां मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किए तो वहीं युवा नए साल के जश्न को घूमने-फिरने और बाटी-चोखा की पार्टी के साथ मनाया। दोपहर तक हजारों लोगों के आगमन से सीतामढ़ी गुलजार रही। हजारों दो पहिया और चार पाहिया वाहनों से सीतामढ़ी के पार्क भरे रहे।
लोग देर शाम तक घूमने, टहलने के साथ खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, बाबा धवासा नाथ आश्रम के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
गंगा तट पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने गंगा में नौकायन का आनंद लिया। नव वर्ष की खुमारी में डूबे लोगों ने पीपा पुल से गंगा पार जा कर गंगा के रेत में जमकर मस्ती की। कोइरौना पुलिस सहित जिले के कई थानों की पुलिस लोगों की सुरक्षा में लगी रही। कोइरौना प्रभारी मनोज कुमार पूरे दिन चक्रमण करते रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंदिर परिसर में 15 वॉलेंटियर्स ने संभाली कमान
सीतामढ़ी मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि मंदिर परिसर में अधिक भीड़ के मद्देनजर मंदिर की ओर से 15 वॉलेंटियर्स लगाए गए थे। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे की नजर थी। अच्छी बिक्री होने से दुकानदारों में प्रसन्नता रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंदिरों पर खुशहाली की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान
नए साल में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ बाबा बड़े शिव धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य अर्जित किया। बड़े शिव धाम में जहां जंगल में मंगल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं बरगदा हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड पाठ किया गया। मंदिर पर प्रातः काल से ही दर्शन पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। मौके पर संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मौके पर राकेश भार्गव महाराज, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आचार्य शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, सुरेश मोदनवाल, प्रशांत गुप्ता, मिथिलेश, पंकज, पवन, रत्नेश, धीरज बघेल, बसंत आदि रहे।