फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 quintals of potato seeds distributed among farmers on the first day

पहले दिन 50 क्विंटल आलू का बीज किसानों में वितरित

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
50 quintals of potato seeds distributed among farmers on the first day
उद्यान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को अनुदान पर मिलने वाले 50 क्विंटल आलू बीज का वितरण कराया गया। निरीक्षण करने पहुंचे उपनिदेशक विंध्याचल मंडल पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में 450 हेक्टयर आलू खेती का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। पूरा कराना विभाग की जिम्मेदारी है। किसानों को मिलने वाले लाभ में किसी तरह लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई कर्मचारियों पर की जाएगी।
विज्ञापन

डीएचओ सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि कुफरी चिप्सोना और कुफरी ख्याति प्रजाति के बीज 50-50 क्विंटल 1000 रुपये अनुदान पर वितरण करने का निर्देश है। लगभग 30 किसानों में 50 क्विंटल बीज प्रथम दिन ही 2080 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वितरित कराया जा रहा है। निर्धारित दर प्रति क्विंटल 3080 है जिसमें 1000 अनुदान काटकर 2080 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ किसान आधार कार्ड, खतौनी की छाया प्रति विभाग में जमाकर ले रहे हैं। इस मौके पर सतीश सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, ममता मिश्रा समेत औराई, डीघ, भदोही, सुरियावां, अभोली के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed