फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 kg ganja worth RS 35 lakhs recovered from truck in bhadohi police arrested two smugglers

भदोही: ट्रक से 35 लाख की कीमत का 350 किलो गांजा बरामद, यूपी के शहरों में खपाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 04:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Oct 2021 04:18 PM IST
सार

भदोही में पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही 35 लाख कीमत की 350 किलो गांजे की बरामदगी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
50 kg ganja worth RS 35 lakhs recovered from truck in bhadohi police arrested  two smugglers
लाल घेरे में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर दिल्ली समेत यूपी के शहरों में बेचने वाले अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को भदोही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर ऊंज थाना क्षेत्र में नवधव के पास से ट्रक में लदा 350 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 35 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


जिस ट्रक से गांजा बरामद किया गया उसमें टूटे हुए शीशे लदे थे। ट्रक के केबीन में गांजे को छुपाकर रखा गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर कुछ तस्कर आगरा की ओर जा रहे थे। क्राइम ब्रांच और ऊंज थाना प्रभारी को इस बारे में जानकारी मिली। शनिवार सुबह पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक ट्रक में गांजा होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

पढ़ेंः रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान लिपिक निलंबित, सुविधा शुल्क के इंतजार में लंबे समय से फंसी थी फाइल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ और तलाशी के दौरान 350 किलो गांजा बरामद किया गया। 10 चक्का ट्रक, एक मोबाइल और  1700 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा आदि स्थानों पर बेचते थे।

पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा

50 kg ganja worth RS 35 lakhs recovered from truck in bhadohi police arrested  two smugglers
भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपियों में पवन कुमार यादव निवासी अकबर टोम थाना सिकंदरा जनपद आगरा व प्रवेंद्र सिंह निवासी नवापुरा थाना सादाबाद जिला हाथरस शामिल हैं। इस मामले में दो और आरोपियों का नाम सामने आया है, उनमें शनि यादव निवासी मथुरा व कपिल चौधरी निवासी सिकंदरा शामिल हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed