फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 hectares of onion will be cultivated in Kharif season

खरीफ सीजन में होगी 50 हेक्टेयर प्याज की खेती

Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 hectares of onion will be cultivated in Kharif season
ज्ञानपुर। जिले में इस साल खरीफ सीजन की 50 हेक्टेयर में प्याज की खेती करने का लक्ष्य तय किया गया है। खेती के लिए किसानों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक की तर्ज पर किया जाएगा। यानी जो पहले विभाग में पहुंचेगा उसे पहले बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि इस साल 50 हेक्टेयर में प्याज की खेती करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम आवक प्रथम पावक के तर्ज पर किसानों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। खरीफ प्याज फसल की खेती के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। अब तक करीब 70 से 75 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। सत्यापन के बाद किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे अधिक किसान औराई और डीघ ब्लाक के हैं। बीते साल किसानों का चयन करने में विभाग को कॉफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। किसान स्वयं विभाग में आकर सारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से ग्रामीण अंचलों में जाकर किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। कई किसान परंपरागत खेती धान और गेहूं को छोड़कर नकदी खेती की ओर रुचि दिखा रहे हैं। उद्यान अधिकारी की मानें तो नई तकनीकी से खेती करके किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

बारिश में प्याज की खेती से बचते हैं किसान
बारिश के मौसम में प्याज की खेती करने से किसान बचते हैं। उनका मानना होता है कि इस सीजन में प्याज की खेती का मतलब नुकसान ज्यादा है, लेकिन ऐसा है नहीं। उद्यान अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में जो प्याज लगाई जाती है वह दूसरी प्रजाति की होती है। उसे कम पानी चाहिए होता है, लेकिन खरीफ सीजन की प्याज में पानी थोड़ा ज्यादा चाहिए होता है। यानी यदि किसान खेती करना चाहें तो नुकसान नहीं है। खरीफ सीजन में प्याज की खेती से महंगाई पर भी नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed