{"_id":"6ae8e85513c96008e805b406","slug":"485-candidates-received-appointment-letters-at-the-job-fair-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150888-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रोजगार मेले में 485 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रोजगार मेले में 485 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
सीतामढ़ी। सेवायोजन विभाग की ओर से सोमवार को पं. बुद्धिराम महिला डिग्री कॉलेज इटहरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में आए 1200 युवाओं का साक्षात्कार कर 485 को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 25 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 1200 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कार्य अनुभव एवं निर्धारित पदों के लिए आवश्यक योग्यताओं के आधार पर चयन किया। साक्षात्कार के बाद कुल 485 अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया। विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। रोजगार मेला युवाओं और कंपनियों के बीच सीधे संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक संजय कुमार दुबे, जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, यागेंद्र कुमार, लव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।