{"_id":"682b7808c92d81bbf7053437","slug":"450-new-groups-will-be-formed-5500-women-will-become-self-reliant-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-126296-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 450 नए समूह होंगे गठित, 5500 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 450 नए समूह होंगे गठित, 5500 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण (एनआरएलएम) से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 450 समूह गठित कर साढ़े पांच हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला है।
विभाग समूह गठित कर महिलाओं के चयन की कवायद में जुटा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही है। एनआरएलएम भी उसमें शामिल है।
इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार का सृजन कर खुद स्वावलंबी बन रही है। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि संग बैंकों से ऋण लेकर फिनायल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने 450 नए समूह का गठन कर साढ़े पांच हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। डीघ, औराई, अछवर, चौरी में गठित 50 से अधिक समूह बेहतर कार्य कर पुरस्कृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 7048 समूहों का गठन किया गया है, इसमें 78 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं।
उपायुक्त स्वरोजगार अनुराग राय ने बताया कि 450 समूह के गठन का लक्ष्य मिला है। इसको पूर्ण करने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।