{"_id":"600b283a8ebc3e2e7841a8a7","slug":"4485-voters-increased-in-final-publication-bhadohi-news-vns5706732118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: अंतिम प्रकाशन में बढ़े 4485 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: अंतिम प्रकाशन में बढ़े 4485 मतदाता
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में इस बार 10 लाख 96 हजार 161 मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। नई सूची में अनंतिम प्रकाशन की सूची से तकरीबन साढ़े चार हजार मतदाता और बढ़ गए हैं। जबकि पिछले पांच वर्षों में कुल 1.11 लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। भदोही नगर पालिका में शामिल 15 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हर पांच वर्ष पर चुनाव होता है। 2015 में पंचायत चुनाव होने के बाद 2020 में प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चुनाव कुछ महीने टल गया। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासकों के हाथ में जिम्मेदारी सौंप दी गई। पंचायत चुनाव की तिथि भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 20 दिन पूर्व प्रशासन की ओर से मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी की गई। इससे जिले में कुल 10 लाख 91 हजार 676 मतदाता हो गए।
अंतिम प्रकाशन से पूर्व इस दौरान तीनों तहसीलों की 546 ग्राम पंचायतों की ओर से आपत्तियां मांगी गईं। मतदाताओं का नाम कटने, फर्जी नाम बढ़ने से लेकर अन्य खामियों को लेकर करीब 700 से अधिक आपत्तियां आईं। राजस्व विभाग की टीम ने आपत्तियों का निस्तारण किया। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसमें कुल 10 लाख 96 हजार 161 मतदाता हो गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि अनंतिम प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में 4485 वोटर बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि 21 हजार 450 मतदाताओं का विलोपन हुआ है। बताते चलें कि 2015 के पंचायत चुनाव में नौ लाख 85 हजार मतदाताओं ने 561 गांवों में वोट किया था, जबकि 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव में गांवों की संख्या 15 घट गई है। भदोही ब्लॉक के 15 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए हैं।