फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खाता का संचालन न होने पर प्रधानों ने दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

खाता का संचालन न होने पर प्रधानों ने दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 12 Mar 2019 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
खाता का संचालन न होने पर प्रधानों ने दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जांच और सोशल ऑडिट के नाम पर 512 ग्राम प्रधानों के खातों पर लगी रोक को हटवाने की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर मामले से अवगत कराया गया। चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही खातों का संचालन न होने पर ग्राम प्रधान और सचिव अपने कार्यों से विरत होकर बेमियादी आंदोलन को बाध्य होंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए बनाई गईं कार्ययोजनाओं और पहले से निर्माणाधीन कार्यों की जांच और सोशल ऑडिट के नाम पर रुकावट पैदा कर रहे हैं। बिना किसी सूचना के प्रथम खातों पर अचानक रोक लगा देना समझ से परे बना हुआ है। इससे न केवल कार्य प्रभावित होंगे बल्कि सरकार पर दाग भी लगेगा। कहा गया कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान, गर्मी के मौसम में पेयजल संसाधनों की मरम्मत, निर्माणाधीन आवास, शौचालय, स्वच्छता आदि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर अमरजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, रमेश यादव, अमर बहादुर सिंह, अजीत सिंह, श्रीराम दुबे, संतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, सुशील त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed