{"_id":"5c7d7519bdec2214374a62ec","slug":"41551725849-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, चौकी इंचार्ज चौरी भी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, चौकी इंचार्ज चौरी भी हटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार कई उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। रोटहां विस्फोट कांड के बाद चौरी चौकी इंचार्ज को हटाकर दूसरे को चार्ज दे दिया गया। साथ ही एसपी पीआरओ समेत कई अन्य चौकी इंचार्ज इधर से उधर हुए।
प्रभारी डीसीआरबी से रमेश चौबे को वाचक पुलिस अधीक्षक, पाली चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी चौरी, उप निरीक्षक दयाशंकर ओझा को चौकी प्रभारी कस्बा ज्ञानपुर से चौकी प्रभारी कस्बा भदोही, अखिलेश्वर सिंह का चौकी प्रभारी कस्बा भदोही से चौरी थाना, अक्षय कुमार शुक्ला को वाचक पुलिस अधीक्षक से ज्ञानपुर कोतवाली, उप निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह को पुलिस लाइन ज्ञानपुर से चौकी प्रभारी पाली और सत्येद्र कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी कस्बा ज्ञानपुर की जिम्मेदारी दी गई। चौकी प्रभारी चौरी को रोटहां कांड के बाद दूसरी बार बदला गया। उस प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व एसओ और चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के बाद नए थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को तैनात किया गया था, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया।