{"_id":"5c6c4825bdec227365149f51","slug":"41550600229-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पुलवामा में हुए आंतकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला मंगलवार को भी चला। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने कैंडिल मार्च, जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर जवानों को नमन किया।
सम्राट अशोक क्लब की ओर से ज्ञानपुर नगर में श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान डीजे में बज रहे जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी गीत सुनकर लोगों की आंखे भर आईं। इस दौरान शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जय हिंद की सलामी दी गई। यात्रा में डॉ. नागेंद्र सिंह, चेयरमैन हीरालाल मौर्या, अनिल श्रीवास्तव, हैदल अली, मानस सिंह, मनोज मोदनवाल, अरूण मौर्या, प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या, दिव्यांशू, ओमप्रकाश, जालजी, विभूति, प्रेमसागर, श्यामधर, सुशील, फूलचंद्र आदि रहे। इसी प्रकार विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डॉ. कुशमेषपति तिवारी, चुनमुन तिवारी, राजाशंकर तिवारी, शिवचंद्र यादव, दिनेश पाल, गिरीश तिवारी, महेंद्रपति तिवारी आदि रहे। शोषित संदेश पार्टी की ओर से महराजगंज के कैंप कार्यालय पर बैठक कर शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वासुदेव पटेल, शशिप्रकाश सिंह, शिवसेवक प्रजापति, ताहिर अंसारी, लालजी प्रजापति, अनिल मिश्र, मोहनलाल, छेदीलाल, रिंकुु पाठक, समरबहादुर, शिवलाल यादव, पिंटू सेठ, अनिल, दीपचंद्र आदि रहे। लालानगर में आलोक फाउंडेशन की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। जुलूस लालानगर से डेहरिया, दयाराम, शुकुलपुर, माधोपुर, टोलप्लाजा तक निकाला गया। इस मौके पर मुन्नालाल बिंद, विकाश गुप्ता, अवनीश कुमार ,रीता शंकर लाल, चिन्तामणि गौतम, इंद्रजीत आदि रहे। इसी प्रकार औराई क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर नागेश दुबे, पंकज दुबे, अंकुश शुक्ल, अनिल, बबलू आदि रहे। खमरिया में लालती देवी के नेतृत्व में गांव और नगर की बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उर्मिला देवी, राधा देवी, पूनम मौर्य, चंपादेवी, नीलम सेठ, भाग्यवंति सेठ, श्रद्धा सोनी, गीता यादव, सरिता देवी, सीता देवी, यशोदा देवी, चिंता विश्वकर्मा, उषा मौर्य आदि महिलाएं शामिल रहीं।