{"_id":"5c2f9b95bdec2256df276c4b","slug":"41546623893-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएलएम से बच्चों को मिलेगी सरल शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएलएम से बच्चों को मिलेगी सरल शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एनआईओएस और डीएलएड के द्विवार्षिक कार्यक्रम के तहत स्टडी सेंटर बीआरसी ज्ञानपुर पर आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल एवं रोचक शिक्षा को दर्शाया गया।
मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी सत्य प्रकाश यादव, प्रभारी बीएसए केडी पांडेय और डायट प्रवक्ता डॉ. राजेश पांडेय ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संदर्भदाता मानिक चंद्र यादव ने टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए प्रशिक्षुओं के माध्यम से टीएलएम का प्रदर्शन कराया। तहसीन अहमद ने एलईडी के सूक्ष्म बल्बों और बैटरी से क्विज का निर्माण किया। इसमें सही उत्तर टच होने पर ही एलईडी जलेगी। अजीत यादव ने बेकार प्लॉस्टिक के कप से अंग्रेजी के अक्षरों से बनने वाले विभिन्न शब्दों को सिखाने की शृंखला बनाई। इसी तरह कई टीएलएम प्रदर्शित किया गया। प्रशिक्षु प्रीती देवी और मुश्ताक अहमद ने प्रशिक्षण में सीखे अनुभव को साझा किया। इस मौके पर जया त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा, गोपेश मिश्र, बृजेश शुक्ल, जमाल अख्तर, अनीता सिंह, नीलम यादव, सुकन्या सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन